Breaking News

महाराजा भोज की जाति को लेकर दो समाजों मैं विवाद की स्थिति कम नहीं हो रही


मालनपुर चौराहे पर शरारती युवकों ने बसों के कांच तोड़े

भिंड/मालनपुर------महाराजा भोज को क्षत्रिय समाज और गुर्जर समाज अपना-अपना वंशज बता रहे हैंl दोनों ही समाजों में आपसी टकराव की स्थिति बन रही हैl ग्वालियर लगाई गई महाराज भोज की प्रतिमा पर गुर्जर प्रतिहार लिखे होने पर छत्रिय समाज को आपत्ति है और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर गुर्जर शब्द को हटाए जाने की मांग की हैl तो वही  गुर्जर समाज भी महाराजा भोज को अपना वंशज बता रहे  है l इसलिए दोनों ही समाजों में टकराव की स्थिति बन रही हैl 


शुक्रवार को दोपहर मालनपुर हनुमान चौराहे पर गोहद की तरफ से आने वाली शरद बस क्रमांक एमपी 07 पी 0898 को मुंह बांधे अज्ञात युवकों ने रोक लिया और बसों के शीशे तोड़ डाले पीछे भिंड की तरफ से आ रही धर्मेंद्र ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 030 P5411को भी उक्त युवकों ने निशाना बनाकर तोड़फोड़ कर डाली दोनों ही बसों के शीशे चकनाचूर कर उक्त युवक भाग निकले पुलिस ने बस के ड्राइवर कोमेंद्र सिंह गुर्जर पुत्र उत्तम सिंह गुर्जर की शिकायत पर  प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैl

इनका कहना है कि,
 
आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया हैl जल्द ही आरोपीयों की गिरफ्तारी की जाएगी।

  विनोद सिंह कुशवाह
      (थाना प्रभारी) 
पुलिस थाना मालनपुर
       जिला भिंड

कोई टिप्पणी नहीं