राम जानकी मंदिर जीवाजी गंज मुरैना में देश की सुख शांति के लिए सुंदर कांड पाठ संपन्न
मुरैना। शनिवार दिनांक 07 जुलाई 2021 को मुरैना शहर के बीचों बीच स्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर जीवाजी गंज मुरैना में देश की सुख शांति और जन जीवन अस्त व्यस्त होता देख श्री कामतानाथ भक्त मंडल द्वारा करोना महामारी एवं अतिवर्षा के कारण उत्पन्न हुई भीषण प्राकृतिक आपदा से ईश्वर सभी जीवों की रक्षा करें इस मंशा से सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया तथा इस आफत की बारिश और भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के जीवन रक्षा करने और संकट की घड़ी में प्रभु से अपनी क्रपा देशवासियों पर बनाये रखने हेतु भगवान से प्रार्थना की भक्त मण्डल के सदस्यो की ईश्वर के प्रति भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय हो गया इसके साथ ही कामतानाथ भक्त मण्डल के द्वारा अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया तथा सुंदर कांड सुनने पधारे शहर के लोगों के लिये सुंदर प्रसादी भोजन के रूप में रखी जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री विष्णु अग्रवाल तथा कामतानाथ भक्तों में श्री मोहन सिंधल, श्री मनोज सिंघल, श्री कमल अग्रवाल ,श्री जसराम गोयल, श्री अमित बंसल ,श्री राजेश राठौर,श्री संजय अग्रवाल , मदन बिंदल, बसंत लाल ससिंघल श्री मुकेश गोयल, सुमित गर्ग, रमन मित्तल,सोनू अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, अशोक, सहित सेकड़ो की संख्या में कामतानाथ भक्त मण्डल के भक्त जन शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं