Breaking News

नगर निगम आयुक्त की नियुक्ति मनमाने तरीके से करना करें बंद- कुशल शर्मा


मुरैना
। 
नगर पालिका निगम परिषद मुरैना में नगर निगम आयुक्त के पद पर गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति है जबकि प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही नियुक्त होना चाहिए निसंदेह प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन चलाने में दक्ष होते हैं जनता भी उनकी बात को वजन दारी से लेती है एक जवाबदार पर मनमाने ढंग से अपने चहेते व्यक्ति की नियुक्ति करने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है जिससे विकास कार्य में अवरोध उत्पन्न होना स्वाभाविक है इसका खामियाज़ा शहर की जनता को भुगतना पड़ता है साथ ही शासन एवं प्रशासन की छवि खराब होती है चुनाव के समय शहरों में ऐसी प्रक्रिया से बड़े से बड़े फेरबदल हो जाते हैं सरकारी पलट जाती हैं आखिर सब की मार शहर की जनता को ही भुगतना पड़ती है।

अतः सरकार एवं प्रशासन से मैं समाज सेवा जन हित में मांग करता हूं कि नगर निगम आयुक्त की नियुक्ति की सही प्रक्रिया अपनाते हुए प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ही नियुक्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं