सवर्ण समाज ने आर्थिक आधार पर आरक्षण कराने के लिए आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन के लिए किया शंखनाद
ग्वालियर। जातिगत आरक्षण का विरोध करने के लिए तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण दिलाने के लिए गोले के मंदिर स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन में सवर्ण समाज की उपस्थिति में आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन के लिए शंखनाद किया गया जिसमें जिसमें अगुआई करने के लिए क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीएसपी पं. के डी सोनकिया तथा अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मीटिंग में बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर करने का संकल्प लिया इस बैठक में सवर्ण समाज पदाधिकारीगणों ने हिस्सा लेकर अपने अपने विचार रखे।
जाति गतआरक्षण पूर्ण रुप से समाप्त होकर आर्थिक रूप से आरक्षण का मापदंड होना चाहिए जिससे समानता के अधिकार का हनन न हो। जिससे सवर्ण समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सके। इस बैठक में सवर्ण समाज के सभी पदाधिकारियों ने विशेष रूप से अपना अपना समर्थन दिया।
" सवर्ण एकता जिंदाबाद" जय परशुराम भगवान जी की
// जय जय श्री राम।।

कोई टिप्पणी नहीं