Breaking News

छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने जीता स्‍वर्ण पदक


हरियाणा के पंचकुला में चल रहे खेलो इंडिया गेम्स 2022 के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धियां लेकर आया। यहां की ज्ञानेश्वरी यादव ने वेट लिफ्टिंग का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उसने 164 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग में राजा भारती ने कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता।

ज्ञानेश्वरी यादव ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में 76 किलोग्राम स्नैच और 88 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 164 किलोग्राम वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। ज्ञानेश्वरी प्रदेश की पहली महिला वेट लिफ्टर हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। ग्रीस में उठाया गया वजन ज्ञानेश्वरी का अब तक रिकॉर्ड था जो उसने पंचकुला में तोड़ दिया। इधर छत्तीसगढ़ के ही वेटलिफ्टर राजा भारती ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में 96 किलोग्राम स्नैच और 115 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रविवार की जीत पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्ञानेश्वरी और राजा भारती को बधाई दी है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं