अरब सागर में हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग

अरब सागर में बॉम्बे हाई के पास आज एक हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई। इसमें सात यात्री व दो पायलट सवार हैं। यह इमर्जेंसी लैंडिंग ओएनजीसी के रिग 'सागर किरण' के पास की गई। ओएनजीसी ने तत्काल राहत व बचाव कार्य करते हुए अब तक 6 लोगों को बचा लिया है। हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। ओएनजीसी की टीम बचे लोगों को भी निकालने में जुटी हुई है। भारतीय तट रक्षक बल के अनुसार यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का है। यह सागर किरण के पास एक खाई में गिरा है। बचाव व राहत कार्य के लिए मुंबई तट से एक जहाज घटना स्थल पर रवाना किया गया है। तटरक्षक बल के विमान ने हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए जीवन रक्षक राफ्ट गिराए। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा
कोई टिप्पणी नहीं