Breaking News

जयपुर झालाना वनक्षेत्र में लगी भीषण आग


5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और इसी दिन शाम को जयपुर झालाना वन क्षेत्र में खोनागोरियान की पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धर लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। पहाड़ियों पर ऊंचाई पर आग लगने से आग बुझाने में मुश्किल हुई। जिसके बाद आग को पारंपरिक तरीके से बुझाया गया। गड्ढा खोदकर आग बुझाई गई लेकिन तब तक चार हेक्टयर वनक्षेत्र जल गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं