Breaking News

रश्मिका ने अपने पालतू कुत्ते के लिए मांगा टिकट



'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' यानी रश्मिका मंदाना अपने अभिनय और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि रश्मिका ने अपने पालतू कुत्ते के लिए टिकट की मांग की है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रश्मिका ने प्रोड्यूसर के सामने इस मांग को रखा है। अब रश्मिका ने इस रिपोर्ट पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।रश्मिका मंदाना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब चलो…इतने मतलबी मत बनो। अगर आप ऑरा को मेरे साथ ट्रैवल कराना चाहोगे तो भी वो मेरे साथ नहीं जाएगी। वह हैदराबाद में खुश है। आपकी इतनी चिंता के लिए धन्यवाद।' इसके बाद रश्मिका ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'सॉरी, लेकिन इसने मेरा दिन बना दिया। मैं अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रही हूं।'





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं