Breaking News

मुरैना में सरपंच प्रत्याशी के पति ने खाया जहर


ग्वालियर | मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह जनपद के रुपाहटी ग्राम पंचायत में सरपंच प्रत्याशी गुड्डी के पति होतम कोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। जहर खाने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। होतम सिंह को अंबाह अस्पताल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मुरैना जिला अस्पताल के लिए रैफर किया। हालांकि, रास्ते में होतम कोरी ने दम तोड़ दिया। सरपंच प्रत्याशी के पति की मौत से गांव में तनाव की स्थिति है। कुछ लोग इसे चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक के परिजन शव को अंबाह अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, पंचनामा तैयार करने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम कराए मृतक के शव को गांव की ओर 108 एंबुलेंस से रवाना कर दिया गया। फिलहाल गांव में सरपंच प्रत्याशी पति की मौत से तनाव को स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर अंबाह का पुलिस बल भी पहुंच गया है। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं