Breaking News

महिला से अश्लील हरकत करने का कथित आरोपी युवक भेजा गया जेल


कोरबा, कोरबा जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला को अश्लील इशारा एवं पीछा करने के आरोप में चौकी रामपुर पुलिस द्वारा कथित आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज होने के 2 घंटे के भीतर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है।
      पुलिस सहायता केंद्र रामपुर अंतर्गत निवासी एक महिला ने चौकी प्रभारी के समक्ष एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताई कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक प्रार्थिया को देखकर अश्लील हरकत करता है। अकेले में बुलाता है, यह हरकत वह पिछले 3 महीनों से कर रहा है। पड़ोसी है सोचकर समझाईश दी परन्तु अपनी हरकतों से बाज नहीं आया युवक अपने प्राईवेट पार्ट को दिखा-दिखाकर ईशारा करता है सुबह भी गंदी हरकत कर रहा था, जिसका वीडियो प्रार्थिया के पति ने बनाया है। पुलिस द्वारा वीडियो को देखने पर पाया गया कि कथित आरोपी अपने प्राइवेट पार्ट में अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है, मामले में रामपुर पुलिस ने अपराध  धारा 354 सी, 354 डी, 509, 506 भादवि  के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। 
      उक्त घटना पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू तथा नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के  मार्ग-दर्शन में कथित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं