Breaking News

पांच पेटी गोवा शराब की जब्त


भिलाई। एक्टिवा से शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से पांच पेटी गोवा शराब जब्त किया गया है। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।जामुल थाना प्रभारी एम याकूब मेनन के मुताबिक मुखबीर की सूचना पर ग्राम ढौर के कच्ची सड़क से एक्टिवा से शराब तस्कर कर रहे बजरंगपारा कोहका निवासी भूपेन्द्र कुमार सोनी और एकता चौक लोहिया रोड रंजन सिंह को पकड़ा गया।आरोपितों के पास से पुलिस ने पांच पेटी गोवा अवैध शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत 66 हजार 750 रुपये आंकी गई है। आरोपित ढौर से कुरूद के लिए शराब लेकर निकले थे। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय साहू, आरक्षक एम सेमुअल, महेश बंछोर,संजय मनहर की सराहनीय भूमिका रही।

 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं