Breaking News

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने का आरोपित गिरफ्तार


बिलासपुर। पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में धारा 306 भादवि के तहत कार्रवाई की गई है। थाना मरवाही में मृतक नरेश कुशवाहा पिता शिव मंगल कुशवाहा निवासी बुढ़ार का शव 19 अगस्त 2021 को अमरैया जंगल मौहारी टोला थाना मरवाही में फांसी पर लटके देखे जाने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान घटना स्थल पर मृतक नरेश कुशवाहा द्वारा लिखित सुसाइड नोट बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल और विशेष पुलिस टीम तैयार कर खोजबीन की। इसमें उसे सफलता मिल ही गई। और अंनत: पुलिस को आरोपित तक पहुंचने में सफलता मिल गई।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं