Breaking News

पंजाब में कांग्रेस को लगे 5 और झटके, सभी भाजपा में हुए शामिल


नई दिल्ली । पंजाब में कांग्रेस के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। पार्टी के कद्दावर नेता और हिन्दू चेहरा सुनील जाखड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अब पार्टी के पांच और बड़े नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। पंजाब कांग्रेस से सामूहिक पलायन पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के बाहर होने के बाद हुआ जो पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं