Breaking News

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में कटनी का प्रदर्शन हुआ बेहतर



 राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में कटनी का प्रदर्शन हुआ बेहतर

कटनी  - शिक्षा से संबंधित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे रिपोर्ट 2021 में कटनी जिले की शैक्षणिक उपलब्धियां वर्ष 2017 की तुलना में बेहतर हुई हैं।

            रिपोर्ट के मुताबिक कटनी जिले द्वारा पिछले चार वर्षों में अर्जित शैक्षणिक उपलब्धियों को सर्वे रिपोर्ट में अच्छा माना गया है। कई शैक्षणिक मापदंडों में कटनी जिला राष्ट्रीय औसत से अधिक उपलब्धि हासिल करने वाले अग्रणी जिलों में शामिल है।

            डाइट व्याख्याता एवं जिला सर्वे प्रभारी राजेन्द्र असाटी बताते हैं कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे द्वारा विद्यालयीन शैक्षणिक गतिविधियों की प्रमुखता से निरंतर की गई समीक्षा की वजह से जिले को यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि सर्वे में कक्षा 3,5,8 और 10वीं के बच्चों की शैक्षणिक तैयारी योजनाबद्ध ढंग से शिक्षकों द्वारा कराई गई।

            सर्वे के दौरान भाषागणितीय ज्ञान सहित इन्वायरमेंटल स्टडीज सहित लिंगस्थान और प्रबंधन सहित सामाजिक समूह जैसे मापदंडों को परखा गया था। इसके अलावा बच्चों के स्कूल आने की रूचिस्कूल से प्राप्त सुविधाशिक्षक द्वारा पढ़ाए विषय की समझस्कूल में पेयजल व शौचालय की उपलब्धता जैसे तमाम पहलुओं पर सर्वे आधारित है। श्री असाटी ने बताया कि वर्ष 2017 में हुए सर्वे में कक्षा 3 को प्रदेश में 45वां स्थान और 2021 के सर्वे में 24वां स्थान हासिल हुआ है। वहंी कक्षा 5 को सभी घटकों के सर्वे में 2017 में जहां 46वां स्थान मिला थावहीं अब कटनी 15वें पायदान पर है। कक्षा 8 के शैक्षणिक मानकों पर कटनी जिला 2017 में जहां 47 वें स्थान पर थावहीं अब यह आंकड़ा सुधर कर 2021 के सर्वे में प्रदेश में 34वां हो गया हैजबकि कक्षा दसवीं में कटनी जिला प्रदेश में 25वें पायदान पर है।

            इस प्रकार तुलनात्मक रूप से जिले की शैक्षणिक स्तर में वृद्धि हुई हैढांचागत विकास व शैक्षणिक गतिविधियों में इजाफा होने से वर्ष 2017 के परिणामों की तुलना में वर्ष 2021 के राष्ट्रीय सर्वे परिणाम की उपलब्धियां बेहतर हुई हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं