Breaking News

शासकीय कर्मियों के अवकाश पर रोक


शासकीय कर्मियों के अवकाश पर रोक

कटनी  - त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2022-23 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही आदर्श आचरण संहिता त्रि-स्तरीय पंचायत क्षेत्रों में लागू हो गई है। जो 16 जुलाई तक प्रभावशील रहेगी। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कटनी प्रियंक मिश्रा ने जिले के समस्त शासकीयअशासकीयअर्द्धशासकीय विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

            कलेक्टर कटनी श्री मिश्रा ने निर्देशित किया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी की बिना पूर्वानुमति के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा। सभी कर्मियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें। अन्यथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं