Breaking News

गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या नौ हुई


नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कानो में एक बड़ा हादसा हुआ। राज्य में मंगलवार की सुबह गैस विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य बुरी तरह घायल हो गए हैं। कानो में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक समन्वयक नुरादीन अब्दुल्लाही ने मंगलवार शाम इस बड़ी दुर्घटना पर अपडेट करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी। अब्दुल्लाही ने कहा, फागे स्थानीय सरकारी क्षेत्र, कानो के सबोन गारी में आबा रोड पर हुए गैस विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।' उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न अस्पतालों में भेजे गए घायलों में से दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं