Breaking News

मुंडका अग्निकांड के बिल्डिंग मालिक मनीष लाकड़ा गिरफ्तार


मुंडका आग हादसे के बाद रविवार को बाहरी जिल पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जब बिल्डिंग में आग लगी थी तभी से मनीष फरार चल रहा था। मनीष की तलाश में पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा में कई जगह पर छापेमारी की थी। आग लगने के दौरान मनीष अपने परिवार के साथ बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर था। बिल्डिंग में आग लगने पर उसे क्रेन की मदद से परिवार समेत नीचे सुरक्षित उतारा गया था। फिलहाल, पुलिस ने मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं