Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँगनवाड़ी में बच्चों के साथ फर्श पर बैठ कर की बातचीत बच्चों ने मुख्यमंत्री को सुनाई कहानी और कविताएँ बच्चों से पूछा सबसे अच्छा क्या लगाता है भोजन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुनहरी बाग स्थित आँगनवाड़ी पहुँचकर देखी व्यवस्थाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोद लिया है इस आँगनवाड़ी को

कटनी (19 मई)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुनहरी बाग स्थित आँगनवाड़ी का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने अडॉप्ट एन आँगनवाड़ी में इस आँगनवाड़ी को गोद लेकर रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ व्यक्तिगत रूप से करवाई हैं।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँगनवाड़ी में फर्श पर बैठकर बच्चों के साथ बातचीत की। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि- ‘‘वे कितने बजे आँगनवाड़ी आते हैंआँगनवाड़ी आना अच्छा लगता है या नहींभोजन में क्या-क्या मिलता है और सबसे प्रिय व्यंजन क्या है।श्श् बच्चों ने बताया कि आँगनवाड़ी में उन्हें कढ़ी-चावलदाल-चावलखीर- पूरी और हलवा अच्छा लगता है। बेटी श्रेया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को एक कहानी सुनाईआँगनवाड़ी के बच्चों ने समवेत स्वर में कविता भी गाकर सुनाई। कविता के बोल थे ष्मंजन कर लो-मुँह धो लोमाता-पिता को करो प्रणाम- फिर शुरू करो अपना काम’’

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँगनवाड़ी के बच्चों को टॉफी और रंगीन पेंसिल के सेट भेंट किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँगनवाड़ी में उपस्थित क्षेत्र की लाड़ली लक्ष्मियों से भी बातचीत की। पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ताकलेक्टर श्री अविनाश लवानिया और नगर निगम आयुक्त श्री के.वी.एस. चौधरी भी उपस्थित थे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं