Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाए

कटनी (19 मई)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपलबरगद और नीम का पौधा लगाया। पौध-रोपण में खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्माप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर श्री सुशील दोषीस्टेट बैंक ऑफ इंडिया भोपाल सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर श्री विनोद मिश्रपत्रिका मीडिया समूह के समूह संपादक श्री भुवनेश जैनपत्रकार श्री सुरेश शर्मा और उनके परिवार के सदस्य भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

            आज लगाये गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व हैसाथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। नीम बहुत उपयोगी और एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर सर्वाेच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं