Breaking News

जिले की ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड से जोड़ने तैयार करें कार्ययोजना



जिले की ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड से जोड़ने तैयार करें कार्ययोजना

कलेक्टर श्री मिश्रा ने टेलीकॉम डिस्ट्रिक मैनेजर को दिए निर्देश

कटनी - भारतनेट परियोजना अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड से जोड़ने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा हैताकि अधिक से अधिक ग्राम पंचातयों को विभिन्न माध्यमों से ब्राडबैंड सुविधा प्राप्त हो सके। परियोजना के संचालनरखरखाव एवं उपयोगिता बढ़ाने के लिए बीएसएनएल द्वारा विभिन्न एजेंसियों का चयन कर ब्राडबैंड कनेक्शन जिले की सभी ग्राम पंचायतविद्यालयमहाविद्यालयस्वास्थ्य सेवाओं और आंगनबाड़ी को जोड़ा जाना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फाइबर से ब्राडबैंड भी घर-घर तक दिया जाना प्रस्तावित है।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टेलीकॉम डिस्ट्रिक मैनेजर दूरसंचार को भारतनेट उपयोगिता बढ़ाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिचित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।  





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं