Breaking News

प्लास्टिक विहीन कार्यक्रमों का करें जिले में आयोजन


प्लास्टिक विहीन कार्यक्रमों का करें जिले में आयोजन

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए सभी विभाग प्रमुखोंसीईओ जनपदों को निर्देश

कटनी  - स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिेल में प्लास्टिक के उत्पादों का उपयोग नहीं करनेरिसायकल करने को लेकर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत शासन द्वारा चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर सभी विभाग प्रमुखों और जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया है। मध्यप्रदेश शासन ने चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम को 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया है। इसको लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित बड़े शासकीय व सामाजिकधार्मिक आयोजनों में प्लास्टिक के उपयोग को निषेध कर प्लास्टिक अपशिष्ट की मात्रा को कम करने के निर्देश दिए हैं। शासकीय आयोजनों में प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने और सभी शासकीय कार्यालयों के आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए 10 बिंदुओं के आधार पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। दस बिंदुओं के आधार पर शासकीय आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग पूर्णता प्रतिबंधित होगा और प्लास्टिक मुक्त सफल शासकीय आयोजन करने वाले विभागोंसंस्थाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं