Breaking News

गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट नहीं खरीद पाने पर युवक ने लगाई फांसी

नोएडा | नोएडा फेज-2 क्षेत्र के गांव में एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर से उसकी प्रेमिका ने गिफ्ट मांगा था। आर्थिक तंगी के चलते वह गिफ्ट नहीं दे सका। इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर अपनी मां के साथ गांव में किराए के मकान में रहता था। दोनों मेहनत मजदूरी करके गुजारा करते हैं। किशोर ने गुरुवार सुबह करीब छह बजे कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं