Breaking News

टीकमगढ़ जिले की पानी और पलायन समस्या के स्थाई समाधान के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध:


मुख्यमंत्री श्री चौहान

राज्य शासन 22 हजार 500 करोड़ रूपये बिजली सब्सिडी दे रही हैप्रदेशवासी बिजली बचाकर 5 हजार करोड़ बचा सकते हैं

बिजली बचाने अभियान चलाना जरूरी

पाइप लाईन के लिए खोदी गई सड़कों की भराई के बाद ही ठेकेदारों को किया जाए भुगतान

एक अक्टूबर को मनेगा टीकमगढ़ का गौरव दिवस

फूडीज़ नाम से होगी टीकमगढ़ के अदरक की ब्रांडिंग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रातः 6.30 बजे टीकमगढ़ जिले के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से किया संवाद

कटनी  - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिजली की बचत के लिए प्रदेशवासियों का जागरूक और सक्रिय होना आवश्यक है। राज्य सरकार बिजली की सब्सिडी के लिए 22 हजार 500 करोड़ रूपए दे रही है। यदि जनता जागरूक हो और बिजली बचाने में सहयोग करें तो लगभग 5 हजार करोड़ रूपये बचाए जा सकते हैं। इससे पर्यावरण सुधारने में भी मदद मिलेगी। प्रदेश में सघन रूप से ऊर्जा साक्षरता अभियान का संचालन आवश्यक है। हमें अपने घरकार्यालय और कार्य-स्थल पर बिजली बचाने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना होगा।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ में पानी और पलायन मुख्य समस्या है। इसके लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक योजनाएँ बनाकर समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। अमृत सरोवरजलाभिषेक अभियान की गतिविधियों के क्रियान्वयन से भू-जल स्तर बढ़ाकर पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकता है। आजीविका मिशन में महिला स्व-सहायता समूह को सक्रिय करते हुए उन्हें स्व-रोजगार से जोड़नापलायन पर नियंत्रण में प्रभावी सिद्ध होगा।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार को प्रातः 6.30 बजे टीकमगढ़ जिले की विकास गतिविधियोंजन-कल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय से हुई बैठक में टीकमगढ़ जिले के प्रभारी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंगटीकमगढ़ विधायक श्री राकेश गिरिजतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीकपृथ्वीपुर विधायक डॉ. शिशुपाल यादवखरगापुर विधायक श्री राहुल सिंह लोधी,कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले में हुए नवाचारपेयजल आपूर्ति की स्थितिराशन वितरणप्रधानमंत्री आवास योजनाआँगनवाडि़यों के संचालनअमृत सरोवर योजना और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपराधियों और माफियाओं से मुक्त कराई गई भूमि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ष्एक जिला-एक उत्पादष् में जारी गतिविधियोंमहिला स्व-सहायता समूह को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित कार्योंलाड़ली लक्ष्मी के मार्गदर्शन एवं कॅरियर कॉउंसलिंग के लिए स्थापित व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ष्एक जिला-एक उत्पादष् में फूडीज़ के नाम से ब्रांडिंग किए जा रहे टीकमगढ़ के अदरक की मार्केटिंग राष्ट्रीय स्तर पर करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के प्रमुख उद्यमियों और उद्योगपतियों से संपर्क किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीकमगढ़ के पीतल शिल्प की श्रेष्ठता और गुणवत्ता का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकमगढ़ में गौ-वंश के बेहतर प्रबंधन के लिए 41 गौ-शालाओं को 6






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं