Breaking News

दो हजार से अधिक ने जिला स्वास्थ्य मेले में कराई जांच जिला अस्पताल परिसर में किया गया आयोजन मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने भी भ्रमण कर देखीं व्यवस्थाएं

दो हजार से अधिक ने जिला स्वास्थ्य मेले में कराई जांच

जिला अस्पताल परिसर
में किया गया आयोजन

मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने भी भ्रमण कर देखीं व्यवस्थाएं

कटनी -  आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर जिला अस्पताल के नवीन भवन परिसर में जिला स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांचउपचार के साथ ही दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया।

            स्वास्थ्य मेले में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक श्री जायसवाल ने आयोजन की सराहना की और स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं भी देखीं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजों व उनके परिजनों से संवाद भी किया।

स्वास्थ्य मेले में 2056 लोगों ने इलाज के लिए पंजीयन कराया। जिनकी जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की और उपचार के साथ ही उनको दवाएं भी दी गई। इस दौरान शिशु रोगमहिला स्वास्थ्य जांचशुगरब्लड प्रेशरकैंसरमानसिक रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच कर उपचार किया गया। मेले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों के साथ ही नगर व जबलपुर के निजी चिकित्सकों ने भी सेवाएं दींजिसका लाभ मरीजों को मिला।

            कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर मेला स्थल पर आयुष्मान कार्ड व हेल्थ कार्ड बनाने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य मेले में 72 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए गएजबकि 240 लोगों की हेल्थ आईडी बनाई गई। इसके अलावा आयुष विभाग की टीम ने भी सेवाएं दीं। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्माडॉ. राहुल वर्माडॉ. मुकेश पटेलडॉ. श्वेता लोकवानीडॉ. आरआर कुकरेलेडॉ. सत्यम सोनीडॉ. अशोक चौदहाडॉ. केके जैन सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं