Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान से थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने की भेंट 500 एकड़ भूमि पर विकसित होगा ग्रीन एनर्जी पार्क 200 लोगों को मिलेगा रोजगार बायोगैस, ऑर्गेनिक खाद, सोलर पॉवर के साथ हाइड्रोजन और अमोनिया का भी होगा उत्पादन



 


मुख्यमंत्री श्री चौहान से थिंक गैस के प्रतिनिधियों ने की भेंट

500 एकड़ भूमि पर विकसित होगा ग्रीन एनर्जी पार्क

200 लोगों को मिलेगा रोजगार

बायोगैसऑर्गेनिक खादसोलर पॉवर के साथ हाइड्रोजन और अमोनिया का भी होगा उत्पादन

कटनी -मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज थिंक गैस के प्रेसीडेंट श्री मनमोहन आहूजाश्री भरत सक्सेनावाइस प्रेसीडेंट श्री महेश्वरन तथा श्री डी.एस. दुर्गेश ने भेंट की। थिंक गैसभोपाल और राजगढ़ जिले में 500 एकड़ भूमि पर ग्रीन एनर्जी पार्क विकसित करेगी। इसमें 15 टन प्रतिदिन क्षमता का बायोगैस प्लांटऑर्गेनिक खाद, 20 मेट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का कार्बन-डाई-ऑक्साइड केप्चर प्लांट और 10 मेगावाट क्षमता का केप्टिव सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जाएगा। साथ ही हाइड्रोजन और अमोनिया गैस का उत्पादन भी होगा। थिंक गैस की प्रदेश में 250 करोड़ रूपए के निवेश की योजना है। इन गतिविधियों से प्रदेश में लगभग 200 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

            उल्लेखनीय है कि पर्यावरण के लिए समर्पित थिंक गैस वर्ष 2018 से स्वच्छ ईंधन के क्षेत्र में कार्यरत हैजो देश के 5 राज्यों में घरेलूव्यवसायिकऔद्योगिक और आटोमोटिव क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं