Breaking News

एमपी राज्य पुलिस सेवा के 21 अफसरों के तबादले, पंकज श्रीवास्तव बनाए गए गुना एसपी




एमपी राज्य पुलिस सेवा के 21 अफसरों के तबादले, पंकज श्रीवास्तव बनाए गए गुना एसपी

भोपाल   मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के पहले तबादलों का दौर जारी है। चुनाव के आचार संहिता लागू होने के पहले विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के 21 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें गुना गोलीकांड के बाद हटाए गए एसपी राजीव कुमार मिश्रा के बदले पंकज श्रीवास्तव को गुना का एसपी बनाया गया है। जारी ट्रांसफर सूची में पंकज श्रीवास्तव गुना के एसपी बनाए गए हैं। जगदीश डाबर को बनाया गया शाजापुर एसपी। वहीं पंकज श्रीवास्तव को शाजापुर से गुना भेजा गया है। बता दें कि गुना गोलीकांड के बाद एसपी राजीव कुमार मिश्रा को हटा दिया गया था।   



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं