Breaking News

चंबल नहर में डूबने से मृत्यु के तीन प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत



चंबल नहर में डूबने से मृत्यु के तीन प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत
  श्योपुर- एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल द्वारा चंबल दाहिनी मुख्य नहर में डूबने से मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में मृतको के वारिसान को 04-04 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
ग्राम सेमल्दा निवासी श्री ओमप्रकाश पुत्र श्री रामदास सहरिया की नहर में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नि श्रीमती मिथलेश आदिवासी के नाम 04 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार श्री नागाराम पुत्र श्री रामचन्द्र सुमन निवासी कस्बा बडौदा की नहर में गिरने के कारण मृत्यु होने पर पत्नि श्रीमती शांतिबाई के नाम 04 लाख रूपयें आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। श्री जाहिद पुत्र श्री गुन्हा बाल्मिक निवासी सलापुरा की चंबल नहर में डूबने से मृत्यु होने के कारण उसके पिता श्री गुन्हा बाल्मिक के नाम से 04 लाख रूपयें की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं