Breaking News

पशु चारा के निर्यात पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध




पशु चारा के निर्यात पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध

कटनी - जिले में आगामी माह में पशु चारा की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ेइसके लिए तत्काल प्रभाव से जिले की सीमा के बाहर पशुचारा निर्यात पर कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने आगामी आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगाया है।

            जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि जिले में गेहूं के भूसा का उद्योगों व ईंट भट्टों में जलाने के लिए विक्रय होने से उसके दामों में अत्याधिक वृद्धि होने लगी है। जिसके चलते उद्योगों व ईंट भट्टों में भूसे के उपयोग पर भी आगामी आदेश तक कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिले में कोई भी कृषकव्यापारी या व्यक्तिउद्योगपतिईंट भट्टा मालिक गेहूं के भूसे का उपयोग ईंट भट्टों आदि में जलाने या विक्रय कलेक्टर की अनुज्ञा पत्र के बिना नहीं करेगा।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं