Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक ने की भेंट



मुख्यमंत्री श्री चौहान से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक ने की भेंट

कटनी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीएण्डआरडी) नई दिल्ली के महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को महानिदेशक श्रीवास्तव ने सीएपीटी भोपाल में होने वाली 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आमंत्रण दिया। दो दिवसीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ 22 अप्रैल को केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

            पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरोकेन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। ब्यूरोदेश में पुलिस और सुधारात्मक सेवाओं की आवश्यकताओं तथा समस्याओं की पहचान करने और संबंधित समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर शोधप्रशिक्षण और आधुनिकीकरण के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करता है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

कोई टिप्पणी नहीं