वर्ष 2022 की खेलवृत्ति के लिये 31 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित
वर्ष 2022 की खेलवृत्ति के लिये 31 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित
कटनी - प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्यस्तरीय प्रतियोतगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों से वर्ष 2022 की राज्यस्तरीय खेलवृत्ति के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी विजयभार ने बताया कि वर्ष 2022 की खेलवृत्ति के लिये 31 मई 2022 तक आवेदन किये जा सकते हैं। खेलवृत्ति के लिये आवेदन कार्यलय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कटनी से प्राप्त किये जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
अधिकृत राज्यस्तरीय में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रुपये, रजत पदक पर 8 हजार रुपये एवं कास्य पदक पर 6 हजार रुपये की खेलवृत्ति राशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं