आर्यन खान के साथ ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई मुनमुन धमीचा के घर में दरवाज़ा तोड़कर चोरी की कोशिश, पड़ोसियों ने मचाया शोर तो भागे
जब चोर दरवाजा तोड़ने में लगे हुए थे. उसी समय पड़ोसियों को आवाज सुनाई दे गई. जिसके बाद आसपास के पड़ोसी वहां पहुंच गए और उन्होंने शोर मचा दिया. जिस कारण दो बदमाश अपना सामान छोड़ मौके से भाग गए. मामले में लोगों ने गोपालगंज थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से पुलिस ने गैंती जब्त की है.
दरवाजा तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए चोर
मुनमुन के घर के साइड में रहने वाले देवानंद दुबे ने बताया कि रात को दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद उन्होंने घर से बाहर आकर देखा. चोरी का अंदेशा होने पर जब शोर मचाया तो दो लोग भागते हुए नजर आए. हालांकि बदमाश दरवाजा तोड़ नहीं पाए. दरवाजा क्षतिग्रस्त जरूर हो गया है. पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है.
ड्रग्स पार्टी में पकड़ी गई है मुनमुन
मध्यप्रदेश के सागर के तहसीली इलाके की रहने वाली मुनमुन धामीचा अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ी गई है. मुनमुन सागर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थी. मां का कुछ समय पहले निधन हुआ है. वहीं भाई दिल्ली में रहता है. इस समय सागर के मकान में ताला लगा हुआ है. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की.
फैशन मॉडल है मुनमुन धामीचा
मुनमुन एक फैशन मॉडल है. शायद मॉडलिंग के जरिए ही वो बड़े सिलेब्रिटीज के संपर्क में आई हैं. सोशल मीडिया पर मुनमुन के कई सिलेब्रिटीज के साथ फोटोज मौजूद हैं. मुनमुन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है. उसने अपने अकाउंट पर अपने मॉडलिंग फोटोशूट की काफी सारी तस्वीरें भी शेयर की हुई हैं.
Casinos Near Atlanta - JtmHub
जवाब देंहटाएंFind Casinos Near Atlanta, Georgia and 포천 출장안마 other United States with JtmHub, the 서귀포 출장샵 trusted gambling partner for 정읍 출장샵 legal gambling in the United States 안양 출장마사지 today. 보령 출장안마