Breaking News

निगम कार्यालय पर हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर लगा रहे थे राष्ट्रीय ध्वज🇮🇳, अचानक टूटी मशीन, गुस्साए व्यक्ति ने निगमायुक्त के जड़ा थप्पड़


ब्यूरो रिपोर्ट पवन कुमार शर्मा ग्वालियर
ग्वालियर-----ग्वालियर शहर के महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर स्वत्रंता दिवस को लेकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाते समय बड़ा हादसा हाे गया। जिस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर निगम कर्मचारी तिरंगा लगा रहे थे, वह अचानक से टूट गई। इस घटना के बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई। घायलाें काे तत्काल नीचे लाया गया। खबर है कि इस हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है। जबकि एक काे गंभीर चाेटें आईं हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियाें के साथ ही प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता भी माैके पर पहुंच गए। उधर इस घटना के बाद गुस्साए एक व्यक्ति ने प्रभारी निगमायुक्त काे जड़ी थप्पड़ । पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा ताे तत्काल भीड़ काे दूर खदेड़कर निगम अफसराें काे बाहर निकाला।*

शहर में स्वतन्त्रता दिवस  की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजाराेहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार काे शुबह दमकल अमले की हाइड्राेलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्राेलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। इसी दाैरान अचानक हाइड्राेलिक मशीन टूट गई। इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडाैतिया और विनाेद की माैके पर ही माैत हाेना बताया गया है। जबकि एक कर्मचारी काे गंभीर चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता माैके पर पहुंच गए। घायल काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शवाें काे डेडहाउस पहुंचाने का काम शुरू किया गया। इसी बीच कुछ लाेगाें ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं