कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
मुरैना। चम्बल अंचल में भारी बारिश के चलते नदियों में मंगलवार को चंबल नदी का जलस्तर 139 मीटर तक पहुंच गया बाढ़ की आशंका को देखते हुए कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल मंगलवार को एसडीएम श्री संजीव जैन के साथ बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव में पहुंचे जहां उन्होंने आवश्यक प्रबंध कराने प्रशासन से बात कर अलर्ट पर रहने को कहा तथा चम्बल नदी से प्रभावित होने वाले मुरैना जिले के 164 गांव तथा मुरैना शहर से सटी क्वारी नदी से प्रभावित होने वाले 89 गांव के लोगों से अपील की है कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए चौकन्ने रहे और प्रशासन को तुरंत सूचना दें और सावधानी और धैर्य बनाये रखे इस मौके पर मुरैना तहसीलदार जी, थाना सरायछोला प्रभारी श्री जितेन्द्र नगाइच जी और ज़िला कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश राठौर, अमित बंसल,रमन मित्तल आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं