Breaking News

भारतीय किसान संघ जिला भोपाल की तहसील हुज़ूर का गठन अंजनी धाम बीनापुर के हनुमान मंदिर पर बैठक में किया गया


भोपाल
। भारतीय किसान संघ जिला भोपाल की तहसील हुज़ूर का गठन अंजनी धाम बीनापुर के हनुमान मंदिर पर बैठक में किया गया।प्रान्त संगठन मंत्री  मनीष  शर्मा ने पुरानी कार्यकारणी को भंग कर अगले तीन वर्ष के लिए नए गठन का प्रस्ताव पास किया।


   
अखिलेश  मीणा तहसील हुजूर तहसील के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए, श्याम सिंह मीणा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए,रघुवीर सिंह जाट सहमंत्री,मनोज यादव,संतोष जाट,पवन मीणा,राजकुमार मीणा, लोकेश मीणा तहसील सदस्य निर्वाचित हुए।नए सदस्यों की घोषणा प्रान्तीय अध्यक्ष  कैलाश सिह ठाकुर  ने की।बैठक में प्रांतीय युवावाहिनी प्रमुख  राहुल  धूत, भोपाल जिला अध्यक्ष  वेदप्रकाश  दांगी, भोपाल जिला मंत्री  गिरवर सिंह राजपूत एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष  नर्बदा  पठारीय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
जय बलराम, वंदे मातरम।

कोई टिप्पणी नहीं