Breaking News

नगर निगम कर्मचारी संघ ने हंगामे के साथ सौपा संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन


ग्वालियर
। नगर निगम कर्मचारी संघ के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर फूलबाग चौराहे से हंगामे के साथ रैली निकालकर के संभागीय कमिश्नर कार्यालय पर जाकर के संभागीय कमिश्नर ग्वालियर को नगरी प्रशासन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रुप से आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करके न्यूनतम वेतन 21000 करने की मांग। विनियमित कर्मचारियों को नियमित करके समस्त प्रकार के लाभ देने की मांग। नियमित कर्मचारियों को पदोन्नत जैसे विभिन्न मुद्दों पर कर्मचारियों ने रैली निकालकर के प्रदर्शन किया।इसका असर समस्त विभागों में पड़ा तथा समस्त विभाग के कार्यालय बंद रहे। बीते रोज गुरुवार को 244 राजस्व प्रकरणों में सुनवाई भी नहीं हो सकी तथा अन्य शासकीय कार्य लंबित रहे। 


नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा बताते हैं कि उनकी मांगों को अगर नहीं माना गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 5 अगस्त को संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही गुड्डू कुशवाहा बताते हैं कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगे वर्षों से लंबित हैं जिन पर आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। परंतु अब हम शांत रहने वाले नहीं हैं हम सभी उक्त मांगों को लेकर उग्र आंदोलन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वही आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों के संबंध में गुड्डू कुशवाहा बताते हैं कि आउटसोर्स कर्मचारियों से कम वेतन में ऊर्जा से अधिक का कार्य लिया जा रहा है। वरिष्ठ कर्मचारी इन कर्मचारियों को अपना गुलाम समझते हैं उनके हित की सोचने वाला कोई नहीं है आज हम सभी एकत्रित होकर के उन सभी को नियमित करके समान वेतनमान की मांग करते हैं ज्ञापन के मौके पर राम विलास गोस्वामी अखिलेश यादव, भगवानदास सैनी, सुकलाल बघेल, दीपेंद्र सिंह,  उपाध्यक्ष संजीव रजक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं