अवैध हथियारों की नोक पर फरियादी को मिल रही हैं धमकियां
अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की एक एएसआई व आरक्षक से है गहरी सांठगांठ
श्योपुर/विजयपुर------- पुलिस थाना विजयपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम आरौदा में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति अवैध हथियारों की नोक पर गुंडागर्दी कर दहशत फैला रहे हैं जो कि कभी भी बड़ी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं जब कि 23 जुलाई 2021 को अपराध क्रमांक 204 मैं फरियादी लक्ष्मी नरेश पुत्र बद्री प्रसाद शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी ने अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने सहित कोर्ट की स्टे की अवहेलना व मारपीट का मामला दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो ए एस आई व आरक्षक ने सुबह से लगभग 3 बजे तक फरियादी को थाना प्रभारी से ही नहीं मिलने दिया तब जैसे तैसे फरियादी टी. आई. एन. के. शर्मा से मिले तभी टी आई द्वारा तत्परता दिखाई तथा मौके पर पहुंचे घटना स्थल देख कर एफ आई आर दर्ज की गई।
यह टी आई का सराहनीय कार्य रहा अन्यथा फरियादी के साथ कोई भी बड़ी वारदात हो सकती थी जिस कार्यवाही में गोपाल, मातादीन, रिंकू, राम खिलाड़ी,नरेश, सभी जाति कुशवाह निवासी ग्राम आरौदा को मुल्जिम बनाया गया जिसकी रंजिश पर से आए दिन फरियादी कोअपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन अपराधियों की पुलिस थाना विजयपुर में पदस्थ एक ए. एस. आई. रामबरन सिंह तोमर व एक आरक्षक 519 जंगजीत सिंह कुशवाह से गहरी सांठगांठ होने के कारण हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं तथा सूत्र बताते हैं कि जहां पर ए एस आई व आरक्षक एक एक सूचना थाने से अपराधियों को देते हैं बताया जा रहा है कि यह अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा पूर्व में भी स्थानीय मतदान केन्द्र पर पुलिस पर फायरिंग कर हथियार लूटने सहित कई गंभीर अपराध दर्ज होने के बावजूद भी आज दिनांक तक कड़ी कार्रवाई करने की हिम्मत शासन,प्रशासन, द्वारा नहीं जुटाई गई है जिससे स्पष्ट होता है कि गुंडों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है इस कारण अपराधी प्रवृत्ति के लोग ग्राम में गुंडा गर्दी कर दहशत फैलाने के साथ साथ फरियादी की निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने सहित फरियादी व उनके परिवारीजनों की जान का खतरा भी बना हुआ है जब कि कल दिनांक 28 जुलाई 2021को तहसील विजयपुर में फरियादी तहसीलदार के यहां पेशी पर गए थे जहां से लौटते समय रास्ते में अपराधी प्रवृत्ति के लोग रिंकू,मातादीन, के चार अन्य साथियों ने तहसील कार्यालय से लगभग पांच किलोमीटर तक जान से मारने की कोशिश करते हुए लाल रंग की गाड़ी से फरियादी का पीछा किया लेकिन रास्ते पशु आ जाने के कारण उनके हौसले परास्त हो गए तत्काल फरियादी द्वारा पुलिस थाना रामपुर में जाकर सूचना दी आश्चर्य जनक बात है कि इस प्रकार फरियादी को जान से मारने की फिराक में अपराधी प्रवृत्ति के लोग आए दिन घूम रहे हैं जिसके चलते ये अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है अब देखना यह है कि क्या पुलिस प्रशासन इन अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाते हैं या नहीं।


कोई टिप्पणी नहीं