Petrol Price Today: तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 100 रुपये के पार पहुंचा डीजल
Petrol Diesel Price Today 14th June: तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। कीमतों में आज की बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल नए शिखर पर पहुंच गए हैं। देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 31 पैसे तक महंगा हुआ। यूं तो पेट्रोल और डीजल दोनों की दरें कई शहरों में 100 रुपये के पार हो गई हैं। लेकिन राजस्थान के गंगानगर में तेल की कीमत रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। गंगानगर में जहां पेट्रोल 107.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है वहीं डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
पेट्रोल में प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 95.85 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी छलांग लगा कर 86.75 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। बता दें 23 दिनों में ही 5.53 पेट्रोल रुपये महंगा हो चुका है। जबकि, इतने ही दिन में डीजल 5.97 रुपये महंगा हुआ है
ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं