बीजेपी में फिर से होगी बिहारी बाबू की एंट्री? शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलों पर लगाया विराम, दिया ये जवाब
बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने हालिया पीएम मोदी समर्थक ट्वीट को बीजेपी में घर वापसी के प्रयास के रूप में देखे जाने की अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने उक्त टिप्पणी एक व्यंग्य के तौर पर की थी और पार्टी बदलने की कोई इच्छा नहीं है।
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के चुनाव हारने और खुद शत्रुघ्न को सबसे पुरानी पार्टी में किसी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नहीं देखा गया, मोदी पर उनकी टिप्पणी को राजनीतिक हलकों में उनकी पुरानी पार्टी तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। शत्रुघ्न अभी भी कहते हैं कि उन्होंने राजनीति का ककहरा बीजेपी में सीखा है और भगवा पार्टी में उनके कई अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि मैंने नोटबंदी और जटिल जीएसटी लागू करने जैसे कुछ मुद्दों पर नेतृत्व से असहमति जताते हुए बीजेपी को छोड़ दिया था और अब भी उस पर कायम हूं।
कांग्रेस पार्टी के अपने भविष्य के बारे में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछले दो संसदीय चुनावों में सांसदों की संख्या कम होने के आधार पर हमें पुरानी पार्टी को नकारना नहीं चाहिए। कांग्रेस सत्ता में वापस आ सकती है। किसी को यह नहीं भूल जाना चाहिए कि बीजेपी भी एक समय दो सांसदों की पार्टी थी।

कोई टिप्पणी नहीं