Breaking News

जानवर से रोग का खतरा! अमेरिका ने 100 से ज्यादा देशों से कुत्ते लाने पर लगाई पाबंदी, Covid-19 महामारी के दौरान बढ़ी थी डिमांड


जानवर से रोग फैलने के खतरे को देखते हुए अब अमेरिका ने 100 से ज्यादा देशों से अपने यहां कुत्ते लाए जाने पर पाबंदी लगा दी है। यह वैसे देश हैं जहां रेबीज अभी भी एक समस्या बनी हुई है। यह प्रतिबंध 14 जून से लागू हो गया है। अमेरिका के वेटनरी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, Douglas Kratt ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। 

Douglas Kratt ने कहा कि ' हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम दूसरे देशों से स्वस्थ कुत्तों को हीं देश में आने दें, खासकर वैसे कुत्ते जिन्हें पालतू बनाया जाना है।' यह प्रतिबंध देश में कुत्तों को लाने और किसी देश के कुत्ते को वापस करने दोनों ही परिस्थिति में लागू है।

इस संबंध में अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हर साल करीब 1 मिलियन कुत्ते यूएस में लाए जाते हैं। हाल ही में रूस, यूक्रेन और कोलंबिया से लाए गए कुत्तों को रिजेक्ट कर दिया गया था। इनमें से कई कुत्तों का प्रवेश अमेरिका में इसलिए प्रतिबंधित कर दिया गया क्योंकि इनको लाए जाने से संबंधित कागजात सही नहीं थे। कागजों पर यह बताया गया था कि इन कुत्तों की उम्र 4 महीने से ज्यादा है।

4 महीने से ज्यादा के कुत्तों में रेबीज का वैक्सीन ज्यादा असरदार नहीं होता है। रेबीज जानवरों और इंसानों को होने वाली एक घातक बीमारी है। यह बीमारी एक वायरस से फैलती है जिसका इंसान या जानवर के नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। यह ज्यादातर रेबीज से ग्रसित जानवर के काटने से फैलता है। यह वायरस इतना खतरनाक है कि अगर इसके लक्षण शुरू हो जाए तो इसे कंट्रोल करना बेहद मुश्किल है जबकि समय रहते वैक्सीनेशन के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं