विदिशा घबराकर कूदी ट्रेन से लड़की
आज दिनांक 25.03.2021 को आरक्षक लाभ सिंह शिफ्ट 08 से 16 में संतरी+सीसीटीवी निगरानी डियूटी में तैनात था। डियूटी के दौरान वह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी कर रहा था तो समय लगभग 07.56 बजे प्लेटफार्म नं. 02 पर थ्रू पास हो रही ट्रेन ( 09414 राजेंद्रनगर-इंदौर एक्सप्रेस) से एक लड़की प्लेटफार्म पर गिरते हुये दिखाई दी। आरक्षक तुरंत अपने मोबाईल से प्लेटफार्म पर तैनात आरक्षक मुलायम सिंह को (जो घटना के समय प्लेटफार्म नं. 01 पर था) सूचना देते हुए स्वयं शीघ्रता से प्लेटफार्म पर गया क्योंकि वह स्थान जहां लड़की गिरी आरपीएफ पोस्ट के सामने है। आरक्षक लाभ सिंह ने बिना समय गंवाए एम्बूलेंस 108 को काॅल किया तथा डिप्टी एसएस आफिस से स्ट्रेचर मंगवा कर अन्य स्टाफ की सहायता से घायल लड़की को सिविल अस्पताल विदिशा में एम्बूलेंस 108 से भेजा। घायल लड़की के गले में ST. MARY'S PG COLLEGE VIDISHA का आई कार्ड था। लड़की की आयु 18 वर्ष निवासी ग्राम हिंगटी बीना जिला सागर है। बाद लड़की के पास से मिले बैग को लेकर आरपीएफ पोस्ट विदिशा पर आया। बैग की बगल की जेब में मोबाईल था जिससे उसके पिता का नंबर देख कर उनको लड़की के घायल होने की सूचना दी। घायल लड़की की स्थिति सामान्य है। घायल लड़की ने बताया कि आज उसके कालेज में प्रेक्टिकल परीक्षा थी जिसके लिये उसने गाड़ी संख्या 01271 में बीना से विदिशा तक आरक्षण कराया था। किंतु वह इस ट्रेन में विन्ध्याचल एक्सप्रेस समझ कर बैठ गई। विदिशा स्टेशन आने पर गाडी स्टेशन पर नही रूकने पर घबराकर गाडी से कूद गई।
कोई टिप्पणी नहीं